डेयरी उत्पाद

भारत अब निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी उद्योग है- दूध उत्पादन के मामले में; 2023-24 के दौरान भारत ने करीब 239.30 मिलियन टन दूध का उत्पादन किया। भारत में डेयरी क्षेत्र ने पिछले दशक में उल्लेखनीय विकास दिखाया है और भारत अब दुनिया में दूध और मूल्यवर्धित दूध उत्पादों के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक बन गया है।

देश में 2023-24 के दौरान कुल दूध उत्पादन 239.30 मिलियन टन है। कुल दूध उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। (स्रोत: एफएओ)। पिछले वर्ष (2022-23) की तुलना में दूध उत्पादन में 3.78% की वृद्धि हुई है। (स्रोत: डीएएचडी-भारत सरकार)

उत्पादन के क्षेत्र: भारत में दूध के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र उत्तर प्रदेश (16.21%), राजस्थान (14.51%), मध्य प्रदेश (8.91%), गुजरात (7.65%) और महाराष्ट्र (6.71%) हैं।

भारत के तथ्य और आंकड़े: भारत के डेयरी उत्पादों का वर्ष 2024-25 के दौरान दुनिया को निर्यात नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है।

 वित्त वर्ष 2025 में निर्यात मात्रा (मीट्रिक टन)वित्त वर्ष 2025 में निर्यात (मिलियन अमेरिकी डॉलर)
डेयरी उत्पाद113,350.36492.86
स्त्रोत: वाणिज्‍यिक जानकारी एवं सांख्‍यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस)

प्रमुख निर्यात गंतव्य (2024-25): यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, यूएसए और मिस्र। (स्त्रोत: वाणिज्‍यिक जानकारी एवं सांख्‍यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस))