भैंस का मांस

उत्पादन के क्षेत्र:

भैंस की जनसंख्या (% हिस्सेदारी): उत्तर प्रदेश (30.0%), राजस्थान (12.5%), गुजरात (9.6%), मध्य प्रदेश (9.4%), बिहार (7.0%)। (स्रोत: 20वीं पशुधन जनगणना-2019, डीएएचडी)

समग्र मांस उत्पादक राज्य (% हिस्सेदारी): उत्तर प्रदेश (40.20%), महाराष्ट्र (12.39%), आंध्र प्रदेश (8.83%), तेलंगाना (8.53%) और केरल (8.0%)। (स्रोत: वार्षिक रिपोर्ट 2023-24, डीएएचडी)

भारत के तथ्य और आंकड़े: वर्ष 2024-25 के दौरान देश ने दुनिया को भैंस के मांस से बने उत्पादों का निर्यात किया है, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में है।

 वित्त वर्ष 2025 में निर्यात मात्रा (मीट्रिक टन)वित्त वर्ष 2025 में निर्यात (मिलियन अमेरिकी डॉलर)
भैंस का मांस1,254,775.314,060.56
स्त्रोत: वाणिज्‍यिक जानकारी एवं सांख्‍यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस)

प्रमुख निर्यात गंतव्य (2024-25): वियतनाम, मिस्र, मलेशिया, इराक और सऊदी अरब। (स्त्रोत: वाणिज्‍यिक जानकारी एवं सांख्‍यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस))

भारत दुनिया में भैंस के मांस का दसवां सबसे बड़ा निर्यातक देश है। प्रमुख निर्यातकों में ब्राजील, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और कनाडा शामिल हैं। (स्रोत: यूएन कॉमट्रेड)