भारतीय आम के स्वास्थ्य लाभ

रोग प्रतिरोधक क्षमता: 

  • आम में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

स्वस्थ आंखें: 

  • आम में विटामिन ए और ल्यूटिन होता है, जो आंखों की स्वस्थ रोशनी तथा  रतौंधी (रात में कम दिखाई देना) जैसी समस्याओं से बचाव में सहायक होता है।.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: 

  • आम में मौजूद मैंगिफेरिन, क्वेरसेटिन और पॉलीफेनोल जैसे महत्वपूर्ण घटक ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

पाचन में सुधार: 

  • आम में एमाइलेज और आहारीय फाइबर जैसे एंजाइम प्रचुर मात्रा में होते हैं जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देते हैं और कब्ज की रोकथाम करते हैं।

हृदय स्वास्थ: 

  • आम में प्राकृतिक रूप से मौजूद मैंगिफेरिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद करते है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

कैंसर-रोधी क्षमता: 

  • आम में मौजूद मैंगिफेरिन, ल्यूपोल और गैलिक एसिड जैसे जैवसक्रिय यौगिक (बायोएक्टिव कंपाउंड) कैंसर से बचाव में मदद करते हैं।

दशहरी

दशहरी अपने रसीले और अत्यधिक मीठे स्वाद के साथ आम के पारंपरिक स्वाद के लिए जाना जाता है। यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में उगाया जाता है।

लंगड़ा

पकने पर भी अपने विशिष्ट हरे छिलके की पहचान वाला लंगड़ा आम स्वाद में खट्टा-मीठा होता है और फाइबर रहित होता है। यह उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी लोकप्रिय है।

चौसा

अपनी उत्कृष्ट मिठास और रसीलेपन के लिए प्रसिद्ध चौसा आम का आनंद इसके गूदे को सीधे मुंह में डालकर सेवन में है। ये मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में उगाए जाते हैं।

तोतापुरी

अपनी विशिष्ट चोंच जैसी नोक से पहचाने जाने वाले तोतापुरी आमों में तीखेपन के साथ अनोखा खट्टा-मीठा स्वाद होता है। ये मुख्यतः दक्षिण भारत में उगाए जाते हैं।

मल्लिका

यह भारतीय आम की एक लोकप्रिय किस्म है, जो अपनी उत्कृष्ट मिठास, चमकीले नारंगी-पीले रंग और रेशे-रहित गूदे के लिए जानी जाती है।