उपयोगी लिंक (अंतर्राष्ट्रीय )
लोगो संगठन विवरण
यू.एन कॉमट्रेड संयुक्त राष्ट्र कमोडिटी व्यापार सांख्यिकी डाटाबेस (यू.एन कॉमट्रेड) में 200 देशों या क्षेत्रों के निकट सांख्यिकी प्राधिकरण द्वारा रिपोर्ट की गई विस्तृत आयात और निर्यात सांख्यिकी शामिल है।
FAO संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) एफ.ए.ओ दुनिया भर में कृषि क्षेत्र को उत्कृष्ट बनाने और खाद्य सुरक्षा को उपार्जित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
WTO विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ) डब्ल्यू.टी.ओ राष्ट्रों को उनके व्यापार में व्यापार-बाधाओं को कम करने के प्रचार और राष्ट्रों के मध्य व्यापार हेतु खुले बाज़ारों में लेन-देन करने में सहायता करता है। परंतु डब्ल्यू.टी.ओ केवल बाज़ारों की शुरुआत नहीं करता है वरन् यह बीमारियों से उपभोक्ता की रक्षा करने या बीमारियों को फैलने से रोकने जैसी कुछ परिस्थितियों में व्यापार-बाधाओं को बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है।
USDA यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यू.एस.डी.ए) यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यू.एस.डी.ए) ग्रामीण समुदायों को मज़बूत बनाने में अमरीकी कृषि अर्थव्यवस्था को सहायता देने का कार्य करता है। संयुक्त राष्ट्र अमरीका ने नीति बनाने में भारत के सबसे बड़े व्यापार सहभागी के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ITC इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (आई.टी.सी) आई.टी.सी, विश्व व्यापार संगठन और संयुक्त राज्य की एक संयुक्त एजेंसी है। इसके पास निर्यात / आयात आँकड़ों, विश्लेषण रिपोर्ट आदि संबंधित जानकारियां उपलब्ध होती हैं।
USDAMarketnews मार्केटन्यूज़.यूएसडीए.जीओवी फल और सब्ज़ी मार्केट न्यूज़ रिपोर्ट 400 से ज़्यादा ताज़े फल, सब्ज़ियों, मेवों, ऑर्नामेन्टल और अन्य विशेष फ़सलों की वर्तमान आपूर्ति, माँग और मूल्यों की जानकारी को उत्पादकों, नौभार प्रेषकों , थोक व्यापारियों के बीच उपलब्ध करता है। ताजा फल और सब्जियों के खराब होने और मौसमी प्रकृति के कारण तथा दिन प्रतिदिन ही नहीं अपितु हर घंटे में कीमतों और आपूर्ति में तेजी से उतार चढ़ाव के चलते तेजी से, समय पर तथा आपूर्ति, मूल्य और बाजार स्थितियों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग, एक कुशल विपणन प्रणाली की सुविधा प्रदान करने में सहायता करती है।
AGRANET एग्रानेट एग्रानेट, कृषि और खाद्य नीति, बाज़ारों तथा व्यापार की सटीक, समय पर और बेजोड़ जानकारी उपलब्ध करता है। यह इस जानकारी को नियमित रूप से प्रिंट और ऑनलाइन समाचार पत्रों सहित मीडिया के विविध साधनों, ऑनलाइन डाटा सर्विसेस, वन ऑफ रिपोर्टों और सम्मेलनों से साझा करता है।
EUHelpdesk
ई.यू.हेल्पडेस्क यह वेबसाइट आपको आपके उत्पाद हेतु आयात आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी देती है :
>>विशिष्ट आवश्यकताएं (जैसे ः पौधे का स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य, लेबलिंग आदि)।
>>लक्षित देशों में उपयुक्त आंतरिक कर (वैट और उत्पाद शुल्क)
>>प्रासंगिक कानून, राष्ट्रीय प्राधिकरण, सीमा निरीक्षण पद
UNCTAD
यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेन्स ऑन ट्रेड एंड डेवलप्मेंट यू.एन.सी.टी.ए.डी, 194 राष्ट्र सदस्यों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह विकास मुद्दों मुख्यतः विकास के मुख्य चालक के रुप में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के साथ व्यावहार करने के लिए उत्तरदायी संयुक्त राष्ट्र निकाय है। यह विकासशील देशों और परिवर्तित होने वाली अर्थव्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रुप से तकनीकी सहायता उपलब्ध करता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में समान रूप से एकीकृत बना कर उनकी जनसंख्या के हित के लिए क्षमताओं का निर्माण करने में सहायता करता है।
WORLDBANK
वर्ल्ड बैंक वर्ल्ड बैंक पूरे विश्व में विकासशील देशों को वित्तीय और तकनीकी सहायता उपलब्ध करने का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। यह कोई सामान्य बैंक नहीं है वरन् गरीबी कम करने और विकास में सहायता करने में विशिष्ट सहायक की भूमिका निभाता है। यह कम ब्याज पर ऋण, ब्याज मुक्त क्रेडिट और विकासशील देशों के लिए अनुदान उपलब्ध करता है। साथ ही यह पॉलिसी परामर्श, अनुसंधान और विश्लेषण तथा तकनीकी सहायता के माध्यम से विकासशील देशों को सहायता प्रदान करता है।
यूनाइटेड नेशन्स डेवलप्मेंट प्रोग्राम यू.एन.डी.पी, संकटकाल में राष्ट्रों का निर्माण करने में समाज के सभी स्तर के लोगों के साथ सहाभागिता करता है और इस प्रकार के विकास को बनाए रखता है जिससे सभी के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बन सके। यह संयुक्त राज्य पूंजी विकास निधि को वितरित करता है, जिससे 48 सबसे कम विकसित देशों में माइक्रोफाइनेंस (सूक्ष्म वित्त) का प्रचार किया जाता है।
IFAD इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलप्मेंट आई.एफ.ए.डी ने ग्रामीण गरीबी उन्मूलन पर गरीबी ; भूख और कुपोषण ; को समाप्त करने के लिए विकासशील देशों में गरीब ग्रामीण जनसंख्या के साथ काम करने ; उनके उत्पादकता को बढ़ाने और उनके जीवन की गुणवत्त्ता को बेहतर बनाने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया है।
FITA द फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन्स फीटा ग्लोबल ट्रेड पोर्टल, अंतर्राष्ट्रीय आयात निर्यात ट्रेड लीड्स, एवेंट्स का स्त्रोत है और 8000 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (निर्यात आयात) से संबंधित वेबसाइटों का लिंक है।
CDA
द कॉमनवेल्थ डेवलप्मेंट अथॉरटी (सी.डी.ए) सी.डी.ए का उद्देश्य आर्थिक विकास के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों को आर्थिक ऋण निधि उपलब्ध करना है।
ECIB यूरोपीयन चैम्बर ऑफ इंटरनेशनल बिज़नस ई.सी.आई.बी, यूरोपीय संघ (ई.यू) के अंतर्गत एक आयात प्रोत्साहन संगठन है जो क्षेत्रों और देशों के विकास को सहायता प्रदान करता है। इस वेबसाइट के माध्यम से भारतीय निर्यातक यूरोपीय संघ बाज़ार में अपने लिए नए बाज़ार की खोज कर सकते हैं।
ifc इंटरनेशनल फेडरेशन कोर्पोरेशन, वर्ल्ड बैंक ग्रुप का एक भाग वर्ल्ड बैंक के एक सदस्य के रुप में, आई.एफ.सी प्रत्येक विकासशील देश में साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उत्तरदायी है।
IFOAM इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर मूवमेंट्स आई.एफ.ओ.ए.एम ने जैविक क्षेत्र अर्थात जैविक दृष्टि में योगदान करने के लिए सभी हितधारकों में अंतर्राष्ट्रीय अम्ब्रेला संगठन के रुप में एक अविवादित स्थान प्राप्त किया है।
यह आई.एफ.ओ.ए.एम को ऑर्गेनिक मूवमेंट को एक जुट करने, संचालन करने और सहायता करने की अनुमति देता है।
OECD ऑर्गनाइज़ेशन फॉर इकोनोमिक कोर्पोरेशन डेवलप्मंट आर्थिक सहकारिता तथा विकास संगठन (ओ.ई.सी.डी) का कार्य पूरे विश्व के लोगों के आर्थिक और समाज कल्याण के लिए नीतियों को प्रोत्साहित करना है। यह उत्पादकता तथा व्यापार और निवेश के वैश्विक प्रवाह का मूल्यांकन करता है। ओ.ई.सी.डी भविष्य के ट्रेंड्स के पूर्वानुमान करने के लिए आँकड़ों का विश्लेषण और तुलना करता है। ओ.ई.सी.डी रसायनों की सुरक्षा के लिए कृषि से कर तक विस्तृत श्रृंखला पर अंतर्राष्ट्रीय मापदण्ड निर्धारित करता है।
CBI सी.बी.आई सेंटर फॉर प्रोमोटिंग इम्पोर्टस फ्रॉम डेवलपिंग कंट्रीज़ टू ई.यू सी.बी.आई विकासशील देशों में निर्यात के विस्तार द्वारा सतत आर्थिक विकास के लिए योगदान करता है। क्योंकि यूरोपीय संघ भारतीय उत्पादों का सबसे बड़ा बाज़ार है अतः यह वेबसाइट निर्यातकों को यूरोपीय संघ से संबंधित बाज़ार सूचना प्रदान करती है।
US-food&drug यू.एस. फूड एंड ड्रग ऐड्मिनिस्ट्रेशन यू.एस. फूड एंड ड्रग ऐड्मिनिस्ट्रेशन सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उत्तरादायी है। यह खाद्य उत्पादों के सुरक्षित, पौष्टिक, स्वच्छता और उचित लेबल को सुनिश्चित करता है ; साथ ही यह भी सुनिश्चित करता है कि मानव और पशु चिकित्सा दवाएं, तथा टीके और अन्य जैविक उत्पाद और चिकित्सा उपकरण मानाव उपभोग के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली हों।
IFPI इंफॉर्मेशन ऑन फ्रेश प्रोड्यूस इंडस्ट्रीज़ यूरोफ्रूट यूरोप में अंतर्राष्ट्रीय ताज़ा फल उत्पाद के लिए सामाचार, सूचना और विश्लेषण का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। यह व्यापारियों के लिए बहुत सहायक है क्योंकि यह यूरोपीय ताज़े फलों और सब्ज़ियों की पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला सहित उसके व्यापार के सटीक प्रारुप की वास्तविक और व्यावहारिक सामग्री को प्रकाशित करता है। इसके साथ ही, यूरोफ्रूट अंतर्राष्ट्रीय ताज़े उत्पाद क्षेत्र के लिए कुछ प्रमुख इवेंट्स नेतृत्व करने के लिए मार्ग निर्देशन करता है।
IFB इंटरनेशनल फ्रूट बिज़नस डिकोफ्रूट मुख्य रुप से ताज़े फलों के व्यावसाय से संबंधित पश्चिमी देशों की ताज़े फलों की निर्यात कंपनियों को गुणवत्ता प्रमाणीकरण सेवाएं और ताज़े फलों से संबंधित कुछ उपयुक्त जानकारी की रुपरेखा उपलब्ध करता है।
IFB नीदरलैंड फ्लॉवर साइट फ्लॉवर वेब अंतर्राष्ट्रीय पुष्पकृषि व्यवसाय के लिए निःशुल्क समाचार पोर्टल है। यहां आप पूरे विश्व के फूलों और फूलों के डिजाइनों के बारे में नवीनतम समाचार प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप कंपनियों की विस्तृत प्रोफाइल और फूलों के डिजाइनर के साथ पुष्प उत्पादों की गहरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FPJ फ्रेश प्रोड्यूस जर्नल फ्रेश प्रोड्यूस जर्नल (एफ.पी.जे), यूनाइटेड किंगडम के ताज़े उत्पादों के व्यवसाय के लिए समाचार, जानकारी और विश्लेषण का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। यह व्यापारियों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि यह यूरोपीय ताज़े फल और सब्ज़ी व्यापार तथा उसकी संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला में हो रही गतिविधियों की वास्तविक और व्यावहारिक सामग्री की रुपरेखा को प्रकाशित करता है। इसके साथ ही, फ्रेश प्रोड्यूस जर्नल (एफ.पी.जे) अंतर्राष्ट्रीय ताज़ा उत्पाद क्षेत्र के लिए प्रमुख इवेंट्स नेतृत्व करने के लिए मार्ग निर्देशन करता है।
SPTDC
सेंट पीटर्सबर्ग ट्रेड डेवलप्मेंट सेंटर सेंट पीटर्सबर्ग ट्रेड डेवलप्मेंट सेंटर उत्तर-पश्चिम रूस का एक व्यापार संवर्धन संगठन है, यह संभावित रूसी सहयोगियों, आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों के साथ संपर्क स्थापित करने में विदेशी कंपनियों को सहायता उपलब्ध करता है और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों से रूसी कंपनियों को जोड़ता है। यह व्यापार सूचना और व्यापार सरलीकरण सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। अतः यदि आप रुस, सी.आई.एस, बेल्टिक से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इच्छुक हैं तो इसके द्वारा आपको दुनिया के हमारे हिस्से में सफल व्यापार के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण उपकरण उपलब्ध किया जाएगा।
CBOT शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड सी.एम.ई समूह दुनिया का अग्रणी और सबसे विविध डेरिवेटिव बाजार स्थल है जो लगभग $ 1 क्वाड्रिल्यन वार्षिक (औसत) के 3 अरब अनुबंधों को हैंडल करता है। जो कंपनियां और संस्थान जोखिम का प्रबंधन कर सकते हैं और जोखिम को स्वीकार कर लाभ कमाना चाहते हैं उनके लिए यह कंपनी क्रेता और विक्रेता हेतु बाज़ार स्थल उपलब्ध कर सबको एक साथ लाता है।
USDA यूनाइटेड स्टेट्स डेवलप्मेंट ऑफ कॉमर्स यूनाइटेड स्टेट्स डेवलप्मेंट ऑफ कॉमर्स वैश्विक बाज़ार स्थल में अमरीका से प्रतिस्पर्धा संचालित करता है। वाणिज्य विभाग संयुक्त राज्य की अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाता है और संयुक्त राज्य के उत्पादों और सेवाओं के लिए नए बाज़ारों के निर्माण द्वारा वैश्विक व्यापार की सुविधा उपलब्ध करता है।
UNESCO यूनेस्को कम से कम एक पीढ़ी में दो विश्व युद्धों के पश्चात् राजनीतिक और आर्थिक समझौते स्थायी शांति कायम करने के लिए पर्याप्त नहीं रहे हैं अतः यूनेस्को को राष्ट्रों के दृढ़ विश्वास की प्रतिक्रिया करने के क्रम में बनाया गया था। इसका उद्देश्य मानवता के नैतिक और बौद्धिक एकता के आधार पर शांति की स्थापना करना है।
UNIDO
यूनाइटेड नेशन्स इंडस्ट्रियल डेवलप्मेंट ऑर्गेनाइज़ेशन यूनिडो संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है जो गरीबी उन्मूलन, संयुक्त भूमंडलीकरण और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करती है। इस संगठन को वैश्विक व्यापार में उत्पादक गतिविधियों, एकीकृत विकासशील देशों के माध्यम से गरीबी उन्मूलन की आपस में जुड़ी चुनौतियों संगठन प्रमुख सेवाओं की बैठक के एक विशेष और कुशल प्रदाता के रूप में मान्यता प्राप्त है।
USAID यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटर्नेशनल डेवलप्मेंट यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटर्नेशनल डेवलप्मेंट (यू.एस.ए.आई.डी) ने कई विदेशी सहायक संगठनों और कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा है। तब तक, यह विदेशी आर्थिक विकास के साथ वहां एक भी एजेंसी नहीं थी।
WHO वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (डब्ल्यू.एच.ओ) डब्ल्यू.एच.ओ का उत्तरदायित्व वैश्विक स्वास्थ्य संदर्भों में नेतृत्व उपलब्ध करना, स्वाथ्य अनुसंधान एजेंडा का गठन, मानदंडों और मानकों की स्थापना, साक्ष्य आधारित पॉलिसी विकल्पों की अभिव्यक्ति, देशों को तकनीकी सहायता प्रदान करना और स्वास्थ्य ट्रेंड्स (प्रचलनों) की मॉनिटरिंग और अभिगमन करना है।
icrisa

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिटूट फॉर द सेमी एरिड ट्रोपिक्स (आई.सी.आर.आई.एस.ए.टी)

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिटूट फॉर द सेमी एरिड ट्रोपिक्स (आई.सी.आर.आई.एस.ए.टी) एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी संगठन है जो पूरे विश्व में भागीदारों की एक विस्तृत सारणी के साथ एशिया और उप सहारा अफ्रीका में विकास के लिए कृषि अनुसंधान की अगुवाई करता है। 55 देशों में 6.5 मिलियन स्क्वेर किलोमीटर का क्षेत्र सम्मिलित है, अर्द्ध शुष्क या सूखी भूमि कटिबंधों में 2 मिलियन कोग रहते हैं और इनमें 644 मिलियन अत्यधिक गरीब हैं। आई.सी.आर.आई.एस.ए.टी और उसके सहभागी बेहतर कृषि के माध्यम से गरीबी, भूख और विकृत वातावरण से उबरने में गरीब लोगों को सशक्त बनाते हैं।
irri

इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टिटूट (आई.आर.आर.आई)

आई.आर.आर.आई एक गैर लाभकारी स्वतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संगठन और सी.जी.आई.ए.आर संघ का सदस्य है। आई.आर.आर.आई अनुसंधान को चावल पर सी.जी.आई.ए.आर अनुसंधान कार्यक्रम की रुपरेखा के अंतर्गत संपन्न किया जाता है। इसे ग्लोबल राइस साइंस पार्टनरशिप (जी.आर.आई.एस.पी) के नाम से भी जाना जाता है जो संस्थान का नेतृत्व करता है।