अखरोट
अखरोट (जुगलांस प्रजातियाँ) देश का अति महत्वपूर्ण शीतोष्ण फल है। भारत में अखरोट अलग-अलग आकारों एवं आकृतियों के पाए जाते हैं। भारतीय अखरोटों की चार श्रेणियाँ अर्थात कागज़ी खोलदार, पतला-खोलदार, मध्यम खोलदार, सख्त खोलदार अखरोट है। अखरोट 900 से 3000 तक की ऊंचाई पर फलता है ।

भारत के विभिन्न राज्यों में उगाए जाने वाले अखरोटों की किस्में हैं :
जम्मू और कश्मीर लेक इंग्लिश, ड्रेनोवस्की और ओपक्स कॉलचरी  
हिमाचल प्रदेश गोबिन्द, यूरेका, प्लेसेन्टिया, विल्सन फ्रैंकुयेफे और कश्मीर अंकुरित   
उत्तरान्चल चकराता सिलेक्शन्स

खेती के क्षेत्र :
भारत में जम्मू और कश्मीर, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश प्रमुख उपजाऊ क्षेत्र है। कुल क्षेत्र एवं उत्पादन में जम्मू और कश्मीर में सर्वाधिक क्षेत्र में अखरोट की खेती की जाती है। अखरोट की खेती का कुल क्षेत्रफल 109 हजार हेक्टेयर और उत्पादन 329 हजार मीट्रिक टन (स्रोतः एनएचबी, 2023-24 प्रथम अग्रिम अनुमान)


भारत तथ्य और आंकड़े :
वर्ष 2022-23 के दौरान देश ने 717.64 मीट्रिक टन अखरोट का निर्यात विश्वभर में किया गया और 25.83 करोड़ रुपए / 3.26 मिलियन अमरीकी डॉलर अर्जित किए।


प्रमुख निर्यात गंतव्य (2022-23): संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, यू.के., नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड फ्रांस, और कुवैत।