प्राकृतिक शहद

शहद और मधुमक्खी पालन का भारत में एक लंबा इतिहास रहा है। शहद प्राचीन भारत में बसे पत्थरीले आश्रयों और जंगलों में चखा गया सबसे पहला मीठा खाद्य पदार्थ था। मधुमक्खी पालन उद्योग के लिए कच्चे माल के रुप में मुख्य रुप से पराग और मकरंद का प्रयोग होता है जो कि फूल पौधों से प्राप्त होता है। भारत में प्राकृतिक और वनस्पति खेती दोनों में मधुमक्खी पालन को विकसित करने की अधिकाधिक क्षमता उपलब्ध है। लगभग 500 प्रजाति के फूल पौधे, जंगली और खेती किए गए दोनों प्रजातियां पराग और मकरंद के स्त्रोतों के रूप में उपयोगी हैं।

भारत में, लगभग 12,699 मधुमक्खी पालन और 19.34 लाख शहद मधुमक्खी कालोनियाँ नेशनल बी बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं और भारत लगभग 1,33,200 मीट्रिक टन शहद (2021-22 दूसरा अग्रिम अनुमान) का उत्पादन कर रहा है। भारत दुनिया के प्रमुख शहद निर्यातक देशों में से एक है और वर्ष 2021-22 के दौरान 1221.17 करोड़ रुपये मूल्य का 74,413 मीट्रिक टन शहद निर्यात किया है। भारत में शहद उत्पादन का 50% से अधिक अन्य देशों में निर्यात किया जा रहा है। भारत लगभग 83 देशों को शहद निर्यात करता है। भारतीय शहद के प्रमुख बाजार संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, कनाडा आदि हैं। सरसों शहद, नीलगिरी शहद, लीची शहद, सूरजमुखी शहद, पोंगामिया शहद, मल्टी-फ्लोरा हिमालयन शहद, बबूल शहद और जंगली वनस्पति शहद भारत से निर्यात की जाने वाली शहद की कुछ प्रमुख किस्में हैं। नेशनल बी कीपिंग और शहद मिशन (एनबीएचएम) के तहत 133.31 करोड़ रुपये की सहायता के लिए कुल 102 परियोजनाएं संस्वीकृत की गई हैं। (स्रोतः एफएओ और मधुक्रांति पोर्टल- एमओए एंड एफडब्ल्यू)


किस्में :

रेप्सीड / सरसों का शहद, नीलगिरी शहद, लीची शहद, सूरजमुखी शहद, करंज/ पोंगमिआ शहद, मल्टी-फ्लोरा हिमालयी शहद, बबूल शहद, जंगली वनस्पति शहद, मल्टी और मोनो फ्लोरा शहद आदि प्राकृतिक शहद की कुछ प्रमुख किस्में है।


उत्पादन के क्षेत्र :

भारत का उत्तर पूर्व क्षेत्र और महाराष्ट्र प्राकृतिक शहद उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र हैं (स्रोतः एनबीबी और मधुक्रांति पोर्टल- एमओएएंडएफडब्ल्यू)


भारत तथ्य एवं आंकड़े :

भारत ने वर्ष 2022-23 के दौरान विश्व में 79,929.17 मीट्रिक टन प्राकृतिक शहद का निर्यात 1,622.77 करोड़ रुपए / 203.07 मिलियन अमरीकी डॉलर की कीमत पर किया।


प्रमुख निर्यात गंतव्य (2022-23) : संयुक्त राज्य अमरीका, संयुक्त अरब अमीरात, सउदी अरब, लिबिया और कनाडा।


इस उप-शीर्ष के तहत व्यक्तिगत उत्पाद इस प्रकार से हैं:

एचएस कोड उत्पाद
04090000 प्राकृतिक शहद

स्रोत-डीजीसीआईएस