ताज़े अंगूर
अंगूर (विटिस विनिफेरा) समशीतोष्ण से गर्म क्षेत्रों में उगाये जाते हैं, हालांकि, इसकी खेती के लिए गर्म और शुष्क जलवायु आदर्श है। भारतीय अंगूर विभिन्न विशेषताओं अर्थात् रंगीन, सफेद, बीजयुक्त, बीज रहित बड़े तथा छोटे दानों में आते हैं। भारतीय अंगूर समुन्द्रतल से लगभग 250 ऊंचाई से ऊपर सफलतापूर्वक उगाए जाते हैं।

सभी वाणिज्यिक उत्पादन क्षेत्रों में स्वचालित कृत्रिम वायु प्रणाली के साथ अंगूरों के लिए आधुनिक पैकहाउस सुविधा उपलब्ध हैं और ट्रेसेबल्टी प्रणाली उत्पाद पर नज़र रखने के लिए बनाया गया है। अंगूर में कीटनाशक अवशेष निगरानी के लिए व्यापक अवशेष निगरानी योजना उपभोक्ता सुरक्षा के लिए लागू की गई है।


किस्में :
भारत में अंगूरों की 20 से अधिक किस्मों की खेती की जाती है। हालांकि, केवल एक दर्जन व्यावसायिक रूप से उगाए जाते हैं। रंग और बीज के आधार पर इन्हें निम्नलिखित 4 श्रेणियों के अंतर्गत वर्गीकृत किया जा सकता है।


 

रंगीन बीजयुक्त बंगलौर ब्लू, गुलाबी (मस्कट)
रंगीन बीजरहित ब्यूटी बीजरहित और शरद बीजरहित
सफेद बीजयुक्त अनाब ए शाही, दिलखुश (अनाब ए शाही क्लोन)
सफेद बीजरहित पेरलेट॒टे, पूसा बीजरहित, थॉम्पसन बीजरहित और इसके क्लोन, टी ए एस --गणेश, सोनाका और माणिक चमन

वर्तमान में, थॉम्पसन बीजरहित सबसे ज़्यादा बिकने वाला अंगूर है जो क्लोन सहित इस क्षेत्र में 78.96% तक विक्रय में है। वर्ष 2021 में 2A-क्लोन कुल क्षेत्रफल का लगभग 5% है, जबकि तस-ए-गणेश शरद सीडलेस में क्रमशः 4.5% और 3.5% है।


वर्ष 2021 में थॉम्पसन बीजरहित कुल अंगूर उत्पादन (246631 मीट्रिक टन) में 79.12 प्रतिशत हिस्सा प्रदर्शित करने वाला सबसे अधिक उत्पादक अंगूर है, जिसके बाद उसी वर्ष तस-ए-गणेश (4.93 प्रतिशत) और 2आ-क्लोन (4.62 प्रतिशत) का स्थान है।


खेती के क्षेत्र :
प्रमुख अंगूर उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और मिजोरम हैं। वर्ष 2021-22 के दौरान कुल उत्पादन का 70% से अधिक उत्पादन और देश में उच्चतम उत्पादकता के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है (तीसरा अग्रिम अनुमान)। वर्ष 2021-22 में कर्नाटक 25% की हिस्सेदारी के साथ अंगूर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।


भारत तथ्य और आंकड़े :
अंगूर महत्वपूर्ण फलों में से एक है जिसकी खेती 161.91 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है जो वर्ष 2021-22 में कुल क्षेत्रफल का 2.30% है (तीसरा अग्रिम अनुमान)। देश ताज़े अंगूर का विश्वभर में एक प्रमुख निर्यातक रहा है। वर्ष 2022-23 के दौरान देश से विश्वभर में 267,950.39 मीट्रिक टन अंगूरों का निर्यात किया गया जिनकी कीमत 2,543.42 करोड़ रुपए / 313.70 मिलियन अमरीकी डॉलर थी।


प्रमुख निर्यात गंतव्य (2022-23): नीदरलैंड, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात यू.के. और रूस।